फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दुर्गा कॉलोनी में फुटपाथ पर चढ़ा ट्राॅला, खड़ी तीन कारों और बिजली खंभे में टक्कर

विज्ञापन
-फोटो 67 : दुर्गा कॉलोनी में फुटपाथ पर चढ़ा ट्रक व क्षतिग्रस्त वाहन। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के बीचों-बीच से गुजरने वाले ड्रेन वाले रास्ते पर दुर्गा कॉलोनी के पास मंगलवार की रात एक अनियंत्रित होकर ट्राॅला फुटपाथ पर चढ़ गया। वहां खड़ी तीन कारों और दो बिजली के खंभों में ट्राॅला की टक्कर हुई।
विज्ञापन

इससे खंभे टूट गए और कारों को काफी नुकसान हुआ है। ट्राॅला चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। सुबह के समय बिजली निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बिजली खंभे ठीक करने का काम शुरू किया गया।

शहर के वार्ड 31 दुर्गा काॅलोनी में वेस्ट जुआं ड्रेन पर रात्रि करीब साढ़े बारह बजे रोहतक की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार ट्राॅला अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गया। वहां पर बिजली के खंभे को उखाड़ते हुए रोड पर ई-रिक्शा पार्किंग, 3 कारों में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

घटना के बाद ट्राॅला चालक सहित अन्य व्यक्ति भी मौके से भाग गए। टक्कर की जोरदार आवाज हुई तो काॅलोनीवासी घरों से बाहर निकले और घटना स्थल की ओर दौड़े। गनीमत यह रही कि हादसा रात के समय हुआ और सड़क पर भीड़भाड़ नहीं थी। हादसे में कोई जान का नुकसान नहीं हुआ है।
ई-रिक्शा पार्किंग मालिक पार्किंग नरेश कुमार ने बताया कि वह रात को सो रहा था। उसने तेज धमाके की आवाज सुनाई दी और उसने देखा कि एक बड़ा ट्राॅला सब कुछ तोड़कर उसके ई-रिक्शा पार्किंग स्थल में घुस गया। टक्कर लगने से पार्किंग स्थल में सो रहे एक युवक को मामूली चोट लगी हैं।
नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस टीम जांच कर रही है। वार्ड नंबर 31 के प्रधान सिकंदर का कहना है कि आए दिन यहां सड़क पर हादसे हो रहे हैं, लेकिन बहादुरगढ़ यातायात पुलिस टीम सिर्फ चालान काटने में लगी रहती हैं। इस रोड पर दिन रात भारी वाहनों का आना-जाना लगा रहता है, जबकि यह भीड़भाड़ वाला इलाका है। उन्होंने एसीपी दिनेश कुमार से आग्रह किया कि वे इस मार्ग पर भारी वाहनों की एंट्री बंद करें।

-फोटो 67 : दुर्गा कॉलोनी में फुटपाथ पर चढ़ा ट्रक व क्षतिग्रस्त वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें