-फोटो 75 : नजफगढ़ रोड पर बस पर टूटकर गिरा पेड़। स्रोत पाठक
बहादुरगढ़। मंगलवार को नजफगढ़ रोड से गुजर रही हरियाणा रोडवेज की बस पर अचानक शीशम का पेड़ टूटकर गिर गया। गनीमत यह रही कि बस में यात्री नहीं थे अन्यथा हादसा गंभीर हो सकता था। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी। पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन बस क्षतिग्रस्त हो गई। बताया गया है कि बस खाली थी और बस स्टैंड की तरफ जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मंगलवार को करीब 12 बजे बारिश हो रही थी। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई और इसी बीच रोडवेज की बस गुजर रही थी। तभी अचानक तेज आवाज के साथ भारी भरकम का पेड़ टूटकर बस पर गिर गया।
पेड़ की चपेट में आने से बस की छत पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों ने बताया कि इसी दौरान यहां लंबा जाम भी लग गया। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद पेड़ को काट कर अलग किया गया। इसके बाद 3 बजे बस को रवाना किया गया। संवाद