फोटो-58: बहादुरगढ़ के गांव आसौदा सिवान में खेल स्टेडियम में शेड का उद्घाटन करते विधायक राजेश जून
बहादुरगढ़। विधायक राजेश जून ने हलके के गांव आसौदा सिवान स्थित खेल स्टेडियम में विधायक ग्रांट से 5 लाख रुपये की लागत से लगाए गए टीन शेड का रविवार को उद्घाटन किया। मौके पर गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में ग्रामीण, खिलाड़ी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। उद्घाटन करने पहुंचे विधायक राजेश जून का ग्रामवासियों ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। विधायक राजेश जून ने बताया कि खेल स्टेडियम में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को धूप और बारिश से बचाव के लिए टीन शेड की आवश्यकता थी।