फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के चुनाव को लेकर हुई बैठक

विज्ञापन
फोटो-55: बहादुरगढ़ में हुई बैठक में भाग लेने वाले सभा के सदस्य। स्रोत संगठन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सेक्टर-2 स्थित भगवान परशुराम धर्मशाला में रोहतक की गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के चुनाव के मद्देनजर नए सदस्य जोड़ने की प्रक्रिया को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गौड़ कॉलेज के प्राचार्य एवं सभा के पदेन सचिव डॉ. जयपाल शर्मा ने की।
विज्ञापन

डॉ. शर्मा ने बताया कि सरकार की ओर से जिला फर्म एवं सोसाइटी रजिस्ट्रार द्वारा चुनाव प्रक्रिया संबंधी पत्र जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2011 में 33,107 सदस्यों के आधार पर चुनाव कराए गए थे जबकि वर्ष 2012 से 2014 के बीच 42,974 नए सदस्य बनाए गए।
इसी मुद्दे को लेकर आजीवन सदस्यों के बीच विवाद चल रहा था जो अब समाप्त हो चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इच्छुक व्यक्ति 1100 रुपये अपने खाते से जमा करवाकर नया सदस्य बन सकता है। सदस्यता के नियम व शर्तें संस्था की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

मौके पर भगवान परशुराम धर्मशाला के प्रधान महेश वशिष्ठ, पूर्व प्रधान नरेश भारद्वाज, जयबीर भारद्वाज, राजेंद्र शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें