29jjrp20- सूर्य नमस्कार का अभ्यास करते बच्चे। स्रोत-आयुष विभाग
झज्जर। बादली के निजी स्कूल में विद्यार्थियों को आयुष योगा ट्रेनर हरमेश बंसल व स्नेह कुमार ने सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया। इसके साथ-साथ योग का महत्व व लाभ भी बताए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल पूनम ने की। आयुष योग ट्रेनर हरमेश ने नियमित रूप से योग करने व ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने एवं सात्विक भोजन करने और नशा मुक्त हरियाणा बनाने के लिए प्रेरित किया।