बहादुरगढ़। कानौंदा गांव में विधायक आदर्श विकास योजना के अंतर्गत गली का निर्माण कराया जाएगा। वीरवार को विधायक राजेंद्र सिंह जून ने निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। गली का निर्माण करीब 15 लाख से होगा। इस दौरान ग्रामीणों ने फूल माला से विधायक राजेंद्र जून का स्वागत किया।
विधायक राजेंद्र सिंह जून ने गांव कानौंदा में हाई स्कूल से डाॅ. जय भगवान के मकान तक बनने वाली गली के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया है। इस गली के निर्माण पर 14 लाख 80 हजार रुपये की धनराशि खर्च होगी। उन्होंने बताया कि इस स्कूल वाली गली से छोटे-छोटे बच्चे कीचड़ से गुजरते थे। ग्रामवासियों ने इस गली के निर्माण की मांग की थी। इस पर संज्ञान लेते हुए इस गली का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसके बनने से स्कूल में जाने वाले बच्चों व ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने ठेकेदार को हिदायत देते हुए कहा कि गली के निर्माण कार्य में टेंडर के अनुसार गुणवत्ता के तय मानकों का पूरी तरह से पालन किया जाए ताकि गली बनने के बाद लंबे समय तक इसकी सुविधा ग्राम वासियों को मिले। जून ने सरपंच विकास व ग्रामवासियों से कहा कि वे भी गली के निर्माण कार्य पर विशेष ध्यान रखें, अगर निर्माण कार्य में गुणवत्ता से संबंधित मानकों की अनदेखी नजर आए तो तुरंत उन्हें बताएं। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन आजाद राठी, पूर्व सरपंच अशोक, जयभगवान, शिवनारायण, धारे, राजू, अमरजीत, वीरेंद्र, रामकुमार, ओमी जांगड़ा, पवन, विक्की ठेकेदार आदि मौजूद रहे।