फोटो-61: बहादुरगढ़ के सेक्टर 6 में टूटकर गिरा स्ट्रीट लाइट का पोल। स्त्रोत सेक्टरवासी
बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर छह स्थित पार्क नंबर पांच में स्ट्रीट लाइट का एक खंभा गलवार शाम को गिर गया। गनीमत रही कि उस समय पार्क में कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
इससे पहले भी सेक्टर छह में यातायात थाना के पीछे लगा स्ट्रीट लाइट का खंभा गिर चुका है। इसके बावजूद जर्जर खंभों को बदलने की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। गौरतलब है कि हाल ही में ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में जर्जर बास्केटबाल पोल गिरने से खिलाड़ी अमन की मौत हो गई थी। इसके बाद प्रशासन ने जर्जर ढांचों को बदलने का दावा किया था, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात जस के तस बने हुए हैं। सेक्टर छह निवासी चमन देशवाल ने बताया कि इस तरह पोल गिरने की घटनाएं गंभीर खतरा हैं और कभी भी जानलेवा साबित हो सकती हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जर्जर अवस्था में लगे सभी पोलों को तत्काल बदला जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
फोटो-61: बहादुरगढ़ के सेक्टर 6 में टूटकर गिरा स्ट्रीट लाइट का पोल। स्त्रोत सेक्टरवासी