19jjrp19- मृतक विकास उर्फ विक्की का फाइल फोटो
झज्जर। गांव ढाकला में कासनी रोड पर गाड़ी तेज रफ्तार में होने से गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद गाड़ी रोड के साइड में बने पानी के गड्ढे में जाकर पलट गई। गाड़ी सवार साल्हावास निवासी विकास (24) की मौत हो गई जबकि अन्य दो युवकाें को हल्की चोटें आई।
पुलिस के अनुसार विकास उर्फ विक्की अपने दोस्तों के साथ गाड़ी में बैठकर सरोला से कासनी होते हुए ढाकला जा रहे थे। वह आईटीआई साल्हावास में पढ़ते थे। गाड़ी योगेश चला रहा था। गांव कासनी से निकलते ही योगेश ने अपनी गाड़ी को तेज रफ्तार व लापरवाही से चलानी शुरू कर दी।
गांव ढाकला निवासी रवि ने बताया कि उन्होंने और विकास उर्फ विक्की ने योगेश को गाड़ी धीरे चलाने के लिए कहा लेकिन योगेश नहीं माना और कहने के बाद भी गाड़ी को अधिक तेज स्पीड से चलाने लगा। हादसे में विक्की को गंभीर चोटें लगी और अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
योगेश और रवि को हल्की चोटें लगीं। विक्की सात माह की बेटी के पिता थे। पुलिस ने इस मामले में गाड़ी चालक योगेश के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने की एफआईआर दर्ज की है।
वर्जन
कासनी से ढाकला रोड पर एक गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से गाड़ी पानी के गड्ढे में जा गिरी जिसके चलते गाड़ी सवार एक युवक की मौत हुई है। इसमें गाड़ी चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने की एफआईआर की गई है। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
जिले सिंह, जांच अधिकारी, थाना सदर झज्जर