फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: खाटू श्याम के लिए 16 से चलेगी स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। रेलवे की ओर से मदार-रोहतक-मदार स्पेशल रेल सेवा का संचालन किया जाएगा। ट्रेन 16 से 28 फरवरी तक कुल 13 ट्रिप में संचालित होगी। ट्रेन मदार से सुबह 4:30 बजे रवाना होकर दोपहर 12:50 बजे रोहतक पहुंचेगी जबकि वापसी में रोहतक से दोपहर 1:20 बजे रवाना होकर रात 10:35 बजे मदार पहुंचेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन किशनगढ़, नरेना, फुलेरा, रेनवाल, बधाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, भगेगा, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, गोकलगढ़, झज्जर व अस्थल बोहर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन

इसमें 7 साधारण व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 9 डिब्बे होंगे। वहीं खाटू श्याम मेले के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए कुरुक्षेत्र-फुलेरा-कुरुक्षेत्र अनारक्षित स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन किया जाएगा।
यह ट्रेन 23 से 28 फरवरी तक कुरुक्षेत्र से और 24 फरवरी से एक मार्च तक फुलेरा से कुल 6-6 ट्रिप में चलेगी। ट्रेन कुरुक्षेत्र से रात 11:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:30 बजे फुलेरा पहुंचेगी जबकि वापसी में फुलेरा से सुबह 9:50 बजे रवाना होकर रात 8 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी।
विज्ञापन

यह रेल सेवा कैथल, नरवाना, जींद, रोहतक, अस्थल बोहर, झज्जर, रेवाड़ी, कुंड, अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कावंट, श्रीमाधोपुर, रींगस व रेनवाल स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में 22 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 24 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें