झज्जर। सिविल अस्पताल के एंबुलेंस कक्ष में आने वाले मरीज व उनके परिजनों से बातचीत के लिए स्पीकर सिस्टम लगाया गया है। इससे अंदर बैठे कर्मचारी की आवाज मरीज तक और मरीज की आवाज अंदर बैठे कर्मचारी तक आसानी से पहुंच जाएगी। इससे पहले खिड़की से बातचीत करनी पड़ती थी जिससे कई बार आधी बात समझ में नहीं आती थी।
विज्ञापन
कई बार मरीज व उनके परिजन अंदर कक्ष तक चले जाते थे जिस कारण काम करने में परेशानी होती थी। अब स्पीकर लगने के बाद ऐसी कोई परेशानी नहीं आएगी। यहां बता दें सिविल अस्पताल में एंबुलेंस के लिए अलग से कक्ष बनाया हुआ है जिसमें एक कंप्यूटर रूम है जहां पर आने वाले मरीजों को एंबुलेंस की सुविधा प्रदान की जाती है।
ऑपरेशन पूरी जानकारी अपने रजिस्टर में भरता है। अब मरीजों की सुविधा के लिए यहां पर स्पीकर सिस्टम लगा दिया गया है ताकि हर बात को रजिस्टर में आसानी से नोट किया जा सके।