फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गांव मुंडाहेड़ा में होगी सर्व समाज महापंचायत रविवार को

Sat, 09 May 2026 04:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
08jjrp05- मुंडाहेड़ा निवासी स्व. बलवंत के परिवार के घर शोक जताने पहुंचे लोग। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
झज्जर। यादव महासभा के पूर्व प्रधान वीरेंद्र दरोगा ने बताया कि 10 मई रविवार को सुबह 10 बजे गांव मुंडाहेड़ा में सर्व समाज महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। इस पंचायत का मुख्य एजेंडा मृतक बलवंत यादव को न्याय दिलवाने का है जिसने अपने उच्चाधिकारियों के शोषण करने के कारण आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन

दरोगा ने बताया कि सर्व समाज के लोगों में इस बात का भारी रोष है व सभी ने सलाह दी कि गांव मुंडाहेड़ा में सर्व समाज की एक महापंचायत का आयोजन होना चाहिए जिसमें सभी मौजिज व्यक्तियों से सलाह करके आगे की रणनीति तैयार की जाए।
इस मौके पर गांव मुंडाहेड़ा की सरदारी ने भी सर्व समाज के मौजिज व्यक्तियों से इस महापंचायत में पहुंचने का आह्वान किया व अनुरोध किया कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर अन्याय व शोषण के विरुद्ध इस लड़ाई में गांव व परिवार का साथ दें।
विज्ञापन

यादव महासभा झज्जर के पूर्व प्रधान वीरेंद्र यादव दरोगा अन्य लोगों ने गांव मुंडाहेड़ा पहुंचकर स्वर्गीय बलवंत यादव को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए व परिवार को ढांढस बंधाया। इस मौके पर नाहर सिंह पूर्व पार्षद, मास्टर मक्खन, शेर सिंह, सहदेव यादव, सुरेश कुमार, राकेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें