-फोटो 60 : सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करते विधायक राजेश जून। विज्ञप्ति
- फोटो : samvad
बहादुरगढ़। गांव इस्सरहेड़ी से झाड़ौदा बॉर्डर (दिल्ली सीमा) तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माझा पर 87 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वीरवार को विधायक राजेश जून ने निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया।
विधायक ने बताया कि 87 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह एक किलोमीटर लंबा रोड ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत देगा। जून ने कहा कि इस रोड के बनने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने सराय औरंगाबाद गांव से सेक्टर-2 तक बची सड़क के निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने विधायक राजेश जून का आभार जताया।
विधायक ने मौके पर मौजूद पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की समय-समय पर जांच करें ताकि सड़क पूरी गुणवत्ता के साथ तैयार हो। उन्होंने ठेकेदार को चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या घटिया सामग्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विधायक ने ग्रामवासियों से अपील की कि वे भी निर्माण कार्य पर नजर रखें और अगर कोई कमी दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत उन्हें या पोर्टल पर दें, ताकि कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा हो सके। इस मौके पर सरपंच अनिल मान, ग्रामीण और पीडब्ल्यूडी अधिकारी मौजूद रहे।