फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर दोस्तों में झगड़ा, गोली मारकर सब्जी विक्रेता की हत्या, एक घायल

विज्ञापन
सामान्य अस्पताल में कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
झज्जर। शहर की सब्जी मंडी में शराब पी रहे दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े में एक युवक ने अपने दो दोस्तों को गोली मार दी। दोनों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार रात झज्जर की सब्जी मंडी परिसर में मातागेट का रहने वाला सुरेश अपने साथी संदीप निवासी रेवाड़ी रोड झज्जर व अन्य के साथ बैठकर शराब पी रहा था। शराब पीने के दौरान ही संदीप व सुरेश का झगड़ा हो गया। मामला इतना आगे बढ़ा कि सुरेश ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से संदीप को गोली मार दी। इस दौरान गोली लगने से संदीप का दोस्त राकेश भी घायल हो गया। वारदात के बाद घायलों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने संदीप को मृतक घोषित कर दिया। घायल राकेश को चिकित्सकों ने रोहतक पीजीआई रेफर किया है। बताया जाता है कि मृतक संदीप व आरोपी सुरेश दोनों ही सब्जी मंडी में बाहर से सब्जी लाने का काम करते थे। बीती देर शाम वह मंडी परिसर में ही बैठकर शराब पी रहे थे। उसी दौरान ही इनके बीच आपसी कहासुनी हो गई। मृतक संदीप के एक बेटा व एक बेटी है।
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
रात के समय शहर की सब्जी मंडी में पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शहर पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज खंगाली तो यह मामला रात को 9:22:07 बजे का निकला। युवक अपने दोनों दोस्तों को गोली मारते हुए दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए जाने के बाद ही पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

राकेश का हुआ ऑपरेशन
घायल छावनी मोहल्ला निवासी राकेश को सामान्य अस्पताल से रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। जहां पर राकेश के पेट का ऑपरेशन कर गोली निकाल दी गई है। राकेश की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि राकेश को पहले हाथ में गोली लगी थी, जो हाथ को पार करते हुए पेट में जा घुसी।
शहर की सब्जी मंडी में गोली चलने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल संदीप व राकेश को उपचार के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान संदीप की मौत हो गई। राकेश को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। आरोपी सुरेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर को भी कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन

- राहुल देव शर्मा, डीएसपी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें