21jjrp13- गांव गोरिया के मंदिर परिसर में पूजा पंडाल शेड के उद्घाटन कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण
साल्हावास। क्षेत्र के गांव गोरिया के मंदिर परिसर में पूजा पंडाल शेड का निर्माण एनटीपीसी के सीएसआर योजना के तहत किया गया जिसकी लागत 60 लाख रुपये हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता उमेश भूकर गोरिया आरसेटी निदेशक ने की। उन्होंने एनटीपीसी की तरफ से गांव के सर्वांगीण विकास के लिए किए जाने वाले कार्यों की जानकारी ग्रामीणों के साथ सांझा की।
इस अवसर पर एनटीपीसी अधिकारियों की ओर से बताया गया कि गांव के विकास के लिए अस्पताल निर्माण का प्रस्ताव है जिसके लिए ग्राम पंचायत द्वारा भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही गांव की फिरनी को पक्का करवाने, विद्यालय में पंखे लगवाने, मंदिर में पंखे उपलब्ध करवाने सहित अन्य कार्य सीएसआर गतिविधियों के माध्यम से करवाए जाएंगे।
इस अवसर पर आरसेटी निदेशक उमेश भुकर गोरिया ने महिलाओं को आर-सेटी योजनाओं के बारे में जागरूक किया और स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में गांव गोरिया के सरपंच अजीत गोरिया ने एनटीपीसी अधिकारी बीएस राव का स्वागत किया।
इस अवसर पर एनटीपीसी से चंदना कुमारी, आभा झाड़ली, बिपाशा देव, ममता, दलीप, मंदिर कमेटी की तरफ से नफे सिंह, धर्मपाल भाखड़ उपस्थित रहे। संवाद