बादली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियों के तहत योग जन जागरण यात्रा प्रोटोकॉल के अंतर्गत मुख्य बाजार में योग जन जागरण रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व आयुष योग ट्रेनर हरमेश बंसल ने किया।
विज्ञापन
अभियान हरियाणा योग आयोग एवं आयुष विभाग के सहयोग से पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ तथा योग युक्त हरियाणा, नशा मुक्त हरियाणा थीम पर चलाया गया। रैली में कलाकार मनजीत बादलिया, जानू गुलिया, अजय जोशी, बलजीत दरियापुर, श्रीओम, विकास, ललित, नरेंद्र और टोकस सहित दुकानदार भी शामिल हुए।