बहादुरगढ़। गांव आसौदा टोडरान में एक व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दे दी। उसने यह कदम किन कारणों के चलते उठाया यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल आसौदा थाना पुलिस ने बुधवार को शहर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार, आसौदा टोडरान निवासी राकेश ने मंगलवार की शाम अपने घर में फंदा लगा लिया। इस पर जब परिजनों की नजर पड़ी तो उन्होंने उसे संभाला और अस्पताल लेकर आये, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। राकेश तीन बच्चों का पिता था और दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था।