13jjrp25- शहर के कोसली व रेवाड़ी रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन चालक।स्रोत-पाठक
झज्जर। शहर के कोसली रोड से आने वाले ओवरलोड वाहन के कारण मंगलवार शाम को कोसली और रेवाड़ी रोड पर लगभग एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इस कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ओवरलोड वाहन बीच सड़क में फंस गया। इस दौरान दोनों तरफ से वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई। लगभग आधे घंटे तक कोसली और रेवाड़ी रोड बाईपास तक जाम की स्थिति बनी रही। यातायात प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कोसली रोड से आने वाले ओवरलोड वाहन के कारण जाम लग गया था। 20-25 मिनट में जाम को खुलवा दिया गया।