बहादुरगढ़। गांव आसौदा में नई पुलिस चौकी का उद्घाटन पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने किया। ग्रामीणों ने पुलिस कमिश्नर का पुष्पगुच्छ भेंट कर व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। डीसीपी मुख्यालय जसलीन कौर और पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
नई पुलिस चौकी के प्रभारी उप निरीक्षक संदेश कुमार को नियुक्त किया गया है। चौकी के अंतर्गत आसौदा, निलौठी और जसौर खेड़ी गांव शामिल किए गए हैं। डॉ. राजश्री सिंह ने कहा कि चौकी खुलने से क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत होगी और ग्रामीणों को शिकायतों के समाधान के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
पुलिस कमिश्नर ने नशे के खिलाफ सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि नशे की खरीद-फरोख्त की सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। कार्यक्रम में प्रधान अत्रे, दयानंद चेयरमैन, महेंद्र, जय सिंह, उदय सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।