फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गांव आसौदा में नई पुलिस चौकी का किया उद्घाटन

विज्ञापन
फोटो-81: बहादुरगढ़ के गांव आसौदा में नई चौकी का उद्घाटन करतीं पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह। स्
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव आसौदा में नई पुलिस चौकी का उद्घाटन पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने किया। ग्रामीणों ने पुलिस कमिश्नर का पुष्पगुच्छ भेंट कर व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। डीसीपी मुख्यालय जसलीन कौर और पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

नई पुलिस चौकी के प्रभारी उप निरीक्षक संदेश कुमार को नियुक्त किया गया है। चौकी के अंतर्गत आसौदा, निलौठी और जसौर खेड़ी गांव शामिल किए गए हैं। डॉ. राजश्री सिंह ने कहा कि चौकी खुलने से क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत होगी और ग्रामीणों को शिकायतों के समाधान के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
पुलिस कमिश्नर ने नशे के खिलाफ सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि नशे की खरीद-फरोख्त की सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। कार्यक्रम में प्रधान अत्रे, दयानंद चेयरमैन, महेंद्र, जय सिंह, उदय सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें