-फोटो 51 : शहर में नगर कीर्तन निकालते श्रद्धालु। स्रोत आयोजक
बहादुरगढ़। विवेकानंद नगर में श्रद्धा और उत्साह के साथ नगर संकीर्तन का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत मेट्रो पिलर नंबर 806 के नजदीक स्थित मदन गोपाल मंदिर से हुई और यहीं पर समापन हुआ। नगर संकीर्तन के दौरान पूरा क्षेत्र भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और हरिनाम संकीर्तन के साथ पूरा भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया।
श्रद्धालु हाथों में झंडे और धार्मिक पताकाएं लिए भगवान के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर संकीर्तन का स्वागत किया और जलपान की व्यवस्था भी की। आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाना और आपसी भाईचारे को मजबूत करना है।
सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वयंसेवकों की टीम भी तैनात रही। कार्यक्रम के समापन पर आरती और प्रसाद वितरण किया गया। शहरवासियों ने इस धार्मिक आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।