01jjrp23- शहर में निकाली गई प्रभात फेरी में शामिल श्रद्धालु। स्रोत-मंदिर समिति
झज्जर। शहर के सिद्ध बाबा प्रसाद गिरी महाराज के 53वें विराट संत सम्मेलन एवं भंडारे के उपलक्ष्य में महंत परमानंद गिरी महाराज की अध्यक्षता में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
पंडित नरेंद्र ने बताया कि मृत्युंजय महाराज के नेतृत्व में सुबह पांच बजे से मंदिर प्रांगण से प्रभात फेरी राम नाम संकीर्तन के साथ नगर परिक्रमा करते हुए शहर की विभिन्न गली मोहल्लों से होते हुए प्रसाद गिरी मंदिर पहुंची। इस दौरान भक्तों ने बाबा प्रसाद गिरी महाराज के जयकारे लगाएं।
रजनीश हरित, नरेंद्र शर्मा, कथा वाचक उपेंद्र कृष्ण ने श्री राम जय राम जय जय राम... संकीर्तन एवं भजनों से श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। मंदिर पहुंचने पर मृत्युंजय गिरी महाराज ने कहा कि होली हर्षोल्लास व भाईचारे का त्योहार है। होली रंगों व गुलाल से खेली जाती है। इसलिए प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए।
इस मौके पर उपेंद्र कृष्ण कथा वाचक, मृत्युंजय गिरी महाराज, पंडित नरेंद्र, रजनीश हरित, शेखू जांगड़ा, आनंद रोहिल्ला, मुकेश सोलंकी मौजूद रहे।