03jjrp03- पीएम श्री राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल लडायन में चल रहे एनएसएस में मौजूद स्वयंसेविकाएं
साल्हावास। पीएमश्री राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल लडायन में चल रहे सात विषय शिविर के तीसरे दिन की शुरुआत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम और एनएसएस के लक्ष्य गीत से की गई। इसके बाद बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें दिलबाग सिंह जाखड़, पूनम, युवराज, राजेश और स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके बाद पूनम ने स्वयंसेवकों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने स्वादिष्ट भोजन बनाकर उसका आनंद लिया। शिविर के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाए गए। स्वयंसेवकों ने निबंध, स्लोगन, पेंटिंग के माध्यम से अपने विचार रखें। मुकेश कुमार एनएसएस प्रभारी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के बारे में बच्चों को विस्तार से बताया कि अगर एक बेटी पढ़ती है तो वह खुद शिक्षित नहीं होती अपितु कई पीढ़ियों को शिक्षित करती है।