परिजनों के मुताबिक, दुष्कर्म के बाद आरोपी ने छात्रा को वापस गांव में छोड़ दिया। कुछ देर बाद किशोरी को तेज ब्लीडिंग होने लगी जिसके बाद उसे रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
झज्जर जिले के दुजाना थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग से डीघल निवासी युवक पर रोहतक ले जाकर साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। परिजनों के मुताबिक, दुष्कर्म के बाद आरोपी ने छात्रा को वापस गांव में छोड़ दिया। कुछ देर बाद किशोरी को तेज ब्लीडिंग होने लगी।
विज्ञापन
रोहतक पीजीआई किया गया रेफर
इसके बाद पीड़िता को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल ले गया। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने पीड़िता को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। परिजनों की शिकायत पर दुजाना थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला रोहतक के आईएमटी पुलिस थाने में भेज दिया है।
गाड़ी में घुमाने के बहाने किया दुष्कर्म
पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले डीघल निवासी युवक उनकी बेटी की सहेलियों को अपनी गाड़ी में घुमाने के लिए ले जा रहा था। उसने हमारी बेटी को भी घूमने चलने के लिए दबाव बनाया और उसे साथ ले गया।
विज्ञापन
आरोप है कि रोहतक पहुंचने के बाद युवक ने उनकी बेटी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया जिससे वो बेहोश हो गई। इसके बाद युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घर आने के बाद बेटी की ब्लीडिंग नहीं रुकी और तब मामले की जानकारी मिली और दुजाना थाना पुलिस को सूचना दी गई। वहीं, अपराध रोहतक में होने के कारण दुजाना थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है और उसे जांच के लिए आईएमटी थाने में भेज दिया है।