31jjrp06 झज्जर । गांव अच्छेज में ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के सदस्य बैठक करते हुए ।स्त्
झज्जर। 23 सितंबर को ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के आह्वान पर दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होने वाली अखिल भारतीय किसान महापंचायत के लिए गांव अछेज में किसानों ने बैठक की। बैठक की अध्यक्षता करतार सिंह ने की।
करतार सिंह ने कहा कि सरकार ने वादा करके भी देश के किसानों की एमएसपी पर सभी फसलों की खरीद की गारंटी का कानून बनाने, बिजली बिल संशोधन 2023 रद्द करने, किसान तथा मजदूरों को कर्ज मुक्त करने आदि मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया। सरकार के इस रवैए पर किसान मजदूरों में गहरा रोष है। गांव में बिजली के लिए स्मार्ट-प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं जो कि घाटे का सौदा है। किसान मजदूरों पर कर्ज बढ़ता ही जा रहा है, इस कारण आत्महत्या भी नहीं रुक पा रही है। इन मांगों को लेकर जगह-जगह धरने-प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आन्दोलन को तेज करने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के प्रमुख राष्ट्रीय घटक ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन 23 सितम्बर को ताल कटोरा स्टेडियम में किसान मजदूरों की महापंचायत करेगा। गांव में हुई बैठक में किसान रमेश कुमार, दिलबाग सिंह, दीवान सिंह और बलवान सिंह मौजूद रहे।