झज्जर। रेलवे स्टेशन पर टिकट आरक्षण काउंटर को बंद कर देने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं बताया जा रहा है कि पर्याप्त यात्री संख्या न होने के चलते काउंटर को बंद किया गया है। इसके चलते यात्रियों को बहादुरगढ़ और रेवाड़ी के स्टेशनों का रूख करना होता है।
16 अगस्त को टिकट रिजर्वेशन काउंटर को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया। झज्जर का मुख्य स्टेशन हाेने के कारण प्रतिदिन टिकट बुक करवाने के लिए यात्री स्टेशन पर पहुंच रहे हैं, लेकिन काउंटर बंद होने के कारण उनकाे निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। काउंटर पर भी रिजर्वेशन को बंद करने का नोटिस लगा है। अब यात्रियों को आस-पास अन्य रेलवे स्टेशन नहीं होने के कारण लोगों को टिकट बुक करवाने के लिए रेवाड़ी, बहादुरगढ़ या फिर रोहतक जाना पड़ता है।
स्टेशन मास्टर राम किशन मीणा का कहना है कि रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन मात्र 8 से 10 यात्री ही टिकट बुक करवाने पहुंचते थे। जबकि नियमानुसार काउंटर पर कम से कम औसतन 75 टिकट बुक होनी चाहिए।
टिकट बुकिंग के लिए कम लोग आने के चलते रिजर्वेशन काउंटर अस्थाई रूप से बंद करने के आदेश हैं।