28jjrp02- बेरी के माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। संवाद
बेरी। माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में अष्टमी के दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालु माता के दरबार में नवरात्र के अलावा हर माह की अष्टमी पर पूजा अर्चना करने के लिए आते हैं।मां के दरबार में अलसुबह से भक्तों की लाइन में लगनी शुरू हो गई थी। सुबह करीब 5 बजे मां को अंदर वाले दरबार से बाहर वाले भवन में लाया गया जहां पुजारी ने मंत्रोच्चारण के साथ स्नान करवाया और मंगला आरती करने के बाद भक्तों के दर्शन के लिए कपाट खोल दिए। पुजारी कुलदीप वशिष्ठ ने बताया कि हर माह की अष्टमी के दिन मां के दरबार भक्तों की भीड़ उमड़ती है। महिलाओं ने मां के मंदिर में पीपल के पेड़ पर धागा बांधकर मन्नत मांगी। मां के दरबार में भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसको लेकर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। बेरी शहर चौकी प्रभारी सुनील कुमार का कहना है कि माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में हर माह की अष्टमी के दिन हरियाणा, दिल्ली समेत कई राज्यों से श्रद्धालु पहुंचते हैं।
28jjrp02- बेरी के माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। संवाद