झज्जर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिवरात्रि के अवसर पर 15 फरवरी को गांव बिरधाना में विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। कुश्ती दंगल में पहला ईनाम एक लाख रुपये, द्वितीय ईनाम 51 हजार व तृतीय इनाम 31 हजार रुपये दिया जाएगा। इस बार कुश्ती दंगल में पहली तीनों बड़ी कुश्ती आर-पार की होगी। इसके अलावा कुश्ती दंगल में अनेक छोटी ईनामी कुश्तियां भी करवाई जाएंगी।