बहादुरगढ़। गांव खरहर की सरपंच पिंकी ने गांव के ही एक व्यक्ति पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने और हाथापाई करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार 10 फरवरी को गांव की चौपाल में विशेष ग्राम सभा की बैठक आयोजित की गई थी। सरपंच पिंकी का आरोप है कि जब वह बैठक में पहुंची तो राजेश ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने उन्हें अपमानजनक व जातिसूचक शब्द कहे और गाली-गलौज की। इस दौरान उनके पति सुरेंद्र के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। मामले की शिकायत मिलने पर आसौदा थाना पुलिस ने राजेश के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।