बेरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीघल की टीम द्वारा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भापड़ोदा में बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से अनेक शारीरिक रोगों व उनके बचाव के संबंध में बच्चों को अवगत कराया।
विज्ञापन
नोडल अधिकारी डॉ. शिखा रोहिल्ला ने कहा है स्वस्थ शरीर ही जीवन का मुख्य आधार है। डॉ. अरुण कुमार ने बच्चों को संपूर्ण स्वाथ्य के लिए प्रेरित किया गया। वहीं मोनिका ऑप्टोमेट्रिस्ट के द्वारा नेत्र परीक्षण किया गया।
डॉ. तरुण कुमार ने बच्चों को एनीमिया के बारे जागरूक करते हुए बताया गया कि एनीमिया एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर में स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं या हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है जिससे अंगों तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती।
विज्ञापन
एनीमिया का इलाज और बचाव, आहार आयरन युक्त खाद्य पदार्थ जैसे पालक, हरी पत्तेदार सब्जियां, चुकंदर, अनार, दालें, और खजूर शामिल करें। विटामिन सी आयरन के अवशोषण को बढ़ाने के लिए नींबू, संतरा जैसे विटामिन सी युक्त फल खाएं।