-फोटो 83 : प्राचीन श्रीराम मंदिर में नवरात्रि में आयोजित कार्यक्रम में थाना प्रभारी नीलम को भगव
बहादुरगढ़। वार्ड-24 की बॉम्बे वाली गली स्थित प्राचीन श्रीराम मंदिर में नवरात्र के अवसर पर भव्य संकीर्तन का आयोजन किया गया। समाजसेवी यशपाल पाराशर और नवीन पाराशर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने मां भगवती के भजनों का गुणगान किया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम में थाना प्रभारी (एसएचओ) नीलम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। आयोजकों और श्रद्धालुओं ने उन्हें श्रीराम का पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्हें श्रीराम दरबार की प्रतिमा भी भेंट की गई। नवीन गुप्ता ने मां शेरावाली की प्रतिमा और विजय रोहिल्ला ने श्रीराम दरबार की प्रतिमा भेंट कर उनका सम्मान किया।
सम्मान समारोह में बबीता, हेमलता, सरिता रानी, उषा देवी, शकुंतला खन्ना, आनंद कुमार, भारत पाराशर, कृष्ण शर्मा, घनश्याम शर्मा, रिंकू, कपिल पाराशर, जितेंद्र पाराशर, मनु, पायल सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। एसएचओ नीलम ने धार्मिक आयोजन में आमंत्रित करने और सम्मानित करने के लिए समाजसेवी यशपाल पाराशर व नवीन पाराशर का आभार जताया।
-फोटो 83 : प्राचीन श्रीराम मंदिर में नवरात्रि में आयोजित कार्यक्रम में थाना प्रभारी नीलम को भगवान श्रीराम दरबार की प्रतिमा भेंट करते आयोजक। स्रोत स्वयं