फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पीयू में युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, दो दिन बाद थी मंगनी

Sat, 05 Jul 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंडीगढ़। पीयू के सरकारी आवास में रहने वाली 26 वर्षीय अमनदीप कौर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अमनदीप की दो दिन बाद सगाई थी। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट बरामद मिला है। जिसमें उसने लिखा है, आईएम सॉरी, मैं सिचुएशन को हैंडल नहीं कर सकी, मैं जो भी कर रही हूं, वो अपनी मर्जी से कर रही हूं। इसका जिम्मेदार किसी और को न बनाया जाए। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अमनदीप कौर ने फैशन डिजाइनिंग की हुई थी। उसके पिता पीयू में सुपरिंडेंटेंट के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन

घटना वीरवार देर रात की। अमनदीप के परिवार वाले नीचे सो रहे थे। सुबह उठने पर देखा कि अमनदीप कमरे में फंदे से लटक हुई है। उसने चुन्नी से फंदा लगाया हुआ था। परिजनों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पीयू चौकी इंचार्ज नवीन कुमार टीम के साथ पहुंचे। पुलिस के अमनदीप की 6 जुलाई को बहादुरगढ़ के युवक के साथ सगाई थी। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें