बहादुरगढ़। गांव मेहंदीपुर डाबौदा निवासी एक युवक को बातों में उलझाकर एक लाख 13 हजार 977 रुपये की ठगी कर ली। पुलिस एफआईआर में बबीता ने बताया कि उनका बेटा कबलाना स्थित एक कॉलेज में पढ़ता है। कुछ दिनों पहले कॉलेज के समारोह के लिए बेटे को कुछ सामान की आवश्यकता थी। इसी दौरान उसने इंस्टाग्राम पर दिखाए एक विज्ञापन पर क्लिक कर दिया। ठगों ने फोन पर संपर्क किया और दो बैंक खातों से रकम ट्रांसफर करवाई। ठगों ने बैंक खाता सही तरीके से मेंटेन न होने का हवाला देकर और पैसों की मांग शुरू कर दी। मामले की जानकारी पति को देने के बाद पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई।