फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्कूल बस की चपेट में आए पूर्व फौजी, पैर की हड्डी टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव लोहारहेड़ी में एक निजी स्कूल बस की चपेट में आने से पूर्व फौजी करतार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करतार सिंह ने बताया कि घर के पास सड़क पार करते समय बस चालक ने लापरवाही से बस पीछे कर दी जिससे उन्हें टक्कर लग गई और बस का पहिया उनके पैर पर चढ़ गया। हादसे में पैर की हड्डी टूट गई। बस हसनगढ़ स्थित एक निजी स्कूल की बताई जा रही है। आसौदा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बिहार पुलिस के एसआई की तबीयत बिगड़ने से मौत
बहादुरगढ़। बिहार पुलिस में तैनात सब इंस्पेक्टर पवन कुमार (59) की तबीयत बिगड़ने से बहादुरगढ़ में मौत हो गई। लाइनपार थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पवन कुमार 28 जनवरी को बेगूसराय कोर्ट में गवाही देने गए थे जहां बम की धमकी के बाद मची अफरा-तफरी में उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे लकवाग्रस्त हो गए। इसके बाद उन्हें बहादुरगढ़ के शास्त्री नगर लाया गया जहां इलाज चल रहा था। शुक्रवार को हालत बिगड़ने पर निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें