फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जूता फैक्टरी में लगी आग, नौ दिनों में 9 फैक्टरियां जलीं

विज्ञापन
फोटो 60: जूता फैक्ट्री में लगी आग। स्रोत विभाग
विज्ञापन
बहादुरगढ़। आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र के पार्ट-ए में जूता फैक्टरी में आग लगने की तीसरी घटना सामने आई है। नौ दिनों में नौ फैक्टरियों में आग की घटना हुई है। शनिवार की सुबह एमआईई पार्ट-ए में स्थित संभावी इंटरप्राइजेज में आग लग गई। दमकल की पांच गाडि़यों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक काफी माल जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन

मशीनों और भवन को भी बेहद नुकसान पहुंचा है। शहर के औद्योगिक क्षेत्रों की इकाइयों में लगातार आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। वीरवार को भी एमआईई पार्ट-ए स्थित सोनिका प्राइवेट लिमिटेड में आग लगी थी जिसमें काफी नुकसान हुआ।
शुक्रवार की सुबह पार्ट-ए में ही स्थित एसएसआरए जूता फैक्टरी में आग लगी थी। दमकल विभाग की 17 गाडि़यों से 68 कर्मियों ने 12 घंटे में काबू पाया। वहीं शुक्रवार की रात को एचएसआईडीसी सेक्टर 17 स्थित दो जूता फैक्ट्रियों में भी आग से नुकसान हुआ।
विज्ञापन

आग लगने के कारण मालिकों को नुकसान हो रहा है और शहर में प्रदूषण भी बढ़ रहा है। दूसरी तरफ दमकल कर्मियों को भी लगातार भागदौड़ कर रही है।
नौ दिनों में नौ फैक्टरियों में आग
आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र के पार्ट-दो 12 दिसंबर को चार फैक्टरियों में आग लगी थी। इसमें एक जूते-चप्पल, दो प्लास्टिक दाना और एक थर्माकोल की फैक्टरी शामिल थी। 18 दिसंबर को औद्योगिक क्षेत्र के पार्ट-ए में स्थित जूता फैक्टरी में शॉर्ट-सर्किट से आग लगी थी। 19 दिसंबर को तीन जूता फैक्टरियों में आग लग गई। वहीं 20 दिसंबर की सुबह भी एक जूता फैक्टरी में आग लगी।
वर्जन
शनिवार सुबह फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी। फायर की गाड़ियां तुरंत आग बुझाने के लिए पहुंच गई थी। आग क्यों लग रही है। इसकी जांच की जाएगी। फिलहाल आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए है।
विज्ञापन

रविंद्र कुमार, फायर अधिकारी, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें