फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: विवेकानंद नगर की चार गलियों में बिछेगी ड्रेनेज पाइप लाइन

Thu, 02 Jul 2026 07:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वार्ड-18 में विकास कार्यों की शुरुआत की गई। दिनेश कौशिक, नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी और वार्ड पार्षद संदीप दहिया ने विवेकानंद नगर की चार गलियों में पानी की निकासी के लिए पाइप लाइन बिछाने का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

विवेकानंद नगर की गली नंबर चार, छह, आठ और नौ में बरसाती पानी की निकासी के लिए पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इस दौरान वार्ड के बुजुर्ग अमीलाल पूनिया और राज सिंह गौतम के हाथों नारियल फोड़र कार्य का शुभारंभ कराया गया।
भाजपा नेता दिनेश कौशिक ने बताया कि वार्ड-18 में करीब 37 लाख से विकास कार्य कराए जाएंगे। कहा कि पिछले वर्ष बारिश के दौरान विवेकानंद नगर की गलियों में पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। इसी समस्या को देखते हुए नगर परिषद के माध्यम से बरसाती पानी की निकासी के लिए पाइप लाइन बिछाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने विश्वास जताया कि इस कार्य के पूरा होने के बाद बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी और लोगों को राहत मिलेगी। नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने कहा कि नगर परिषद शहर के सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन विनोद कौशिक, पार्षद राजेश तंवर, रमेश राठी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश भारद्वाज , भाजपा नेता दिनेश शेखावत, शमशेर दलाल, राकेश दलाल, जसवंत खत्री, वीरेंद्र , राजेश राठी , सोनू शर्मा, लक्ष्मी दत, रोहित राठी, महावीर धनखड़, नरेंद्र , महावीर मास्टर, मंदीप दलाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

0
वार्ड-18 में 37 लाख रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत
विवेकानंद नगर की चार गलियों में बिछेगी ड्रेनेज पाइपलाइन
जलभराव से राहत दिलाने को नगर परिषद का बड़ा कदम
बरसाती पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन निर्माण शुरू
बारिश में जलभराव की समस्या होगी दूर: दिनेश कौशिक
वार्ड-18 के विकास कार्यों का नारियल फोड़कर शुभारंभ
नगर परिषद ने शुरू कराया जल निकासी व्यवस्था का विस्तार
विवेकानंद नगर में बेहतर ड्रेनेज व्यवस्था की पहल
मूलभूत सुविधाएं मजबूत करने के लिए नगर परिषद प्रतिबद्ध: सरोज राठी
वार्ड-18 में विकास की रफ्तार तेज, चार गलियों में होगा पाइपलाइन निर्माण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें