फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मेट्रो के पिलर नंबर 847 के पास मिला शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बहादुरगढ़। रोहतक-दिल्ली रोड पर पिलर नंबर-847 के पास एक युवक का शव मिला है। उसकी मौत सीढ़ियों से गिरने से हुई या अन्य कोई कारण है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान के प्रयास शुरू किए लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई।
शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। थाना शहर एसएचओ जमील अहमद ने बताया कि सोमवार सुबह पिलर के पास शव पड़ा मिला है। अभी शव की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सोमवार की सुबह रोहतक-दिल्ली रोड पर एक युवक का शव मिला। शव के आसपास खून पड़ा था। युवक का धड़ सीढ़ियों में लटका था जबकि पैर सीढ़ियों से नीचे लटक रहे थे। राहगीर ने सूचना थाना शहर पुलिस को दी। पुलिस मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। वहीं पुलिस ने सीढ़ियों से गिरने से मौत की आशंका जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें