फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: रिटायर्ड हवलदार के पेट का ऑपरेशन करते समय पट्टी छोड़ी, डॉक्टर पर केस दर्ज

Wed, 11 Feb 2026 06:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बादली निवासी भारतीय सेना से रिटायर्ड हवलदार सुरेन्द्र सिंह ने शहर के निजी अस्पताल के डॉक्टर व प्रबंधन पर ऑपरेशन के दौरान लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाया है। बताया कि ऑपरेशन के समय उनके पेट में पट्टी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने संबंधित अधिकारियों से जांच कर उचित कार्रवाई करने और इलाज से जुड़े बिल व जांच रिपोर्टों की प्रमाणित प्रतियां उपलब्ध कराने की मांग की है। पुलिस ने इस संबंध में डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बादली निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 24 जनवरी 2026 को पेट दर्द की शिकायत के चलते ईसीएचएस पॉलिक्लीनिक झज्जर गए थे। वहां से उन्हें आगे उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। इसके बाद वे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती हुए।
विज्ञापन

आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टर ने उन्हें अपेंडिक्स की समस्या बताकर ऑपरेशन की सलाह दी। 27 जनवरी को उनका ऑपरेशन किया गया। सुरेन्द्र सिंह का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद से ही उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती रही।
उन्होंने डॉक्टर व स्टाफ से कई बार हालत खराब होने की शिकायत की लेकिन उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया गया। 10 फरवरी को हालत ज्यादा बिगड़ने पर उन्होंने सीटी स्कैन कराया। आरोप है कि जांच में पेट में ऑपरेशन के दौरान पट्टी छूट जाने की बात सामने आई। हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।
मरीज को दोबारा ऑपरेशन की जरूरत बताई गई। रिटायर्ड हवलदार ने आरोप लगाया कि डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ की लापरवाही के कारण उनकी जान को खतरा उत्पन्न हुआ। थाना शहर बहादुरगढ़ के आईओ रवि ने बताया कि शिकायत मिली है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें