फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पंडित लखमीचंद के ब्रह्मज्ञान पर आधारित पुस्तक का विमोचन

विज्ञापन
फोटो-65: बहादुरगढ़ में पुस्तक दिखाते पंडित दधीचि ऋषि वत्स उनके परिजन। स्त्रोत स्वयं
विज्ञापन
बहादुरगढ़। डीआईजी कॉलोनी निवासी पंडित दधीचि ऋषि वत्स द्वारा लिखित पुस्तक पंडित लखमीचंद का ब्रह्मज्ञान: काव्य रत्नावली (प्रमाण व टीका सहित) का विमोचन पिछले दिनों खरखौदा में आयोजित एक रैली के दौरान हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पुस्तक का विमोचन किया।
विज्ञापन

इस दौरान कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा और हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने लेखक को सम्मानित किया। हरियाणा साहित्य व संस्कृति अकादमी पंचकूला के सचिव मंजित सिंह ने बताया कि अकादमी पंडित लखमीचंद की रचनाओं को पहले प्रकाशित कर चुकी है लेकिन व्याख्या सहित यह पहली पुस्तक है।
लेखक दधीचि ऋषि वत्स ने बताया कि पुस्तक में 18 पुराण, गीता, रामचरितमानस सहित कई ग्रंथों से प्रमाण दिए गए हैं। डीआईजी कॉलोनी के निवासियों ने भी उनकी हौसला अफजाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें