फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गुभाना के हॉट मिक्स प्लांट में बॉयलर फटा, तीन श्रमिक झुलसे

विज्ञापन
फोटो नंबर 77: प्लांट पर हादसे के बाद मौके पर मौजूद तहसीलदार, पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी। - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
बादली। गुभाना गांव स्थित जैन हॉट मिक्स प्लांट में शुक्रवार शाम करीब सात बजे बॉयलर फटने तीन श्रमिक झुलस कर घायल हो गए। घायलों को पहले दिल्ली के जाफरपुर अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

झुलसे श्रमिकों में नवीन(19), नीति (24) और नाबालिग है। तीनों के शरीर पर गंभीर रूप से जलने की चोटें बताई जा रही हैं। दमकल विभाग को रात करीब 8:45 बजे प्लांट में आगजनी की सूचना मिली। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था। तीनों घायलों को भी उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जा चुका था।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग, तहसीलदार और पंचायत विभाग के अधिकारियों सहित प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। देर रात तक प्रशासनिक अधिकारी हादसे के कारणों और प्लांट में चल रही गतिविधियों की पड़ताल में जुटे रहे।
विज्ञापन

प्रतिबंध के बाद प्लांट चलने की भी होगी जांच
तहसीलदार श्रीनिवास ने बताया कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल तीनों घायल सफदरजंग अस्पताल रेफर है। उनके बयान दर्ज करवाए जाएंगे, जिसके बाद हादसे की परिस्थितियों की विस्तृत जानकारी मिल सकेगी। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि टैंकर का बॉयलर फटने से तीन श्रमिक घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि ग्रैप-2 के तहत प्रतिबंध लागू होने के बावजूद प्लांट में काम कैसे चल रहा था और बॉयलर फटने की क्या वजह रही। इन सभी पहलुओं की जांच की जाएगी।
ग्रैप-2 के बीच प्लांट में काम पर सवाल
हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-2 लागू है और हॉट मिक्स प्लांट सहित प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों पर रोक है तो इसके बावजूद प्लांट में बॉयलर क्यों गर्म किया जा रहा था? क्या प्लांट में नियमों के विपरीत काम हो रहा था और संबंधित विभागों को इसकी जानकारी थी? प्रशासनिक जांच में इन सवालों के जवाब सामने आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें