03jjrp21- झज्जर। किसानों को गेहूं का बीज वितरित करते हुए प्रभारी। संवाद
झज्जर। शहर के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के पास स्थित दो सरकारी दुकानों से किसानों को 950 बैग गेहूं के बीज वितरित किए गए। किसान सुबह से बीज लेने के लिए लाइन में लगे थे और रात तक गेहूं का बीज वितरित किया गया।
प्रभारी राकेश भौरिया ने बताया कि हरियाणा बीज विकास निगम बीज बिक्री केंद्र पर रविवार को 625 बैग गेहूं का बीज पहुंचा था। सोमवार को बीज बिक्री केंद्र से किसानों को 303, 187 व 826 किस्म के 325 बैग गेहूं के बीज वितरित किए गए। वहीं, 187 व 826 किस्म के 300 बैग गेहूं के बीज बच गए जिनको आगामी दिनों में किसानों को वितरित किया जाएगा।
उप प्रबंधक बालकिशन शर्मा ने बताया कि हरियाणा भूमि सुधार विकास निगम की दुकान पर सोमवार को दोपहर के समय 303, 222 व 1270 किस्म के 625 बैग गेहूं के बीज के पहुंचे। इसके बाद किसानों को सभी बैग गेहूं के बीज वितरित कर दिए गए।