फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 133 में से 93 रजिस्टरी हुई, सबसे ज्यादा बहादुरगढ़ में 41 हुई

Wed, 17 Jan 2024 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिले में पटवारी एवं कानूनगो की हड़ताल जारी है। मांगें नहीं माने जाने पर पटवारी एवं कानूनगो ने हड़ताल 19 जनवरी तक बढ़ाने की घोषणा की है। हड़ताल के चलते इंतकाल, जमाबंदी नकल, रिहायशी व जाति प्रमाण पत्र सत्यापन में दिक्कत आ रही है। इसके चलते रजिस्ट्री भी कम हो रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को 133 लोगों ने रजिस्ट्री के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, जिसमें से कुल 93 रजिस्ट्री हुई। इसमें सबसे ज्यादा बहादुरगढ़ तहसील में 41 रजिस्ट्री हुई है। इसमें सभी रजिस्ट्री तहसीलदार ने की। बादली में 29 लोगों ने आनलाइन आवेदन किए थे, जिसमें से 26 रजिस्ट्री हुई। इसमें 15 एसडीएम ने की। इसी प्रकार बेरी तहसील में 7 लोगों ने आनलाइन आवेदन किए, जिसमें तीन की रजिस्ट्री हुई। झज्जर तहसील में 22 ने आवेदन किया जिसमें 16 की रजिस्ट्री हुई। इसमें 7 डीआरओ ने की।
साल्हावास में 8 लोगों ने आवेदन किए थे, जिसमें से 7 की रजिस्ट्री हुई। वहीं जिला सचिवालय के प्रांगण में राजस्व पटवारी एवं कानूनगो का वेतन विसंगति को लेकर धरना जिला प्रधान मनीष यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को 14वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल को दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन झज्जर के जिला प्रधान मनीष यादव व पूर्व प्रांतीय प्रधान देवेन्द्र यादव ने संबोधित किया। इसके अलावा धरने को ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की ओर से पूर्ण रूप से समर्थन किया। धरने को जिला प्रधान नरेश, सचिव संदीप, सीटू की प्रांतीय सचिव किरण, आशा वर्कर की प्रांतीय उपाध्यक्ष अनिता ने समर्थन किया करते हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर नायब सदर कानूनगो रणबीर सिंह, सचिव डॉ. प्रवीण कुमार, प्रांतीय उपप्रधान विजय पूनिया, कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा, नरेंद्र कानूनगो, धर्मचन्द आफिस कानूनगो, रामचन्द्र पटवारी, पूनम पटवारी, ज्योति पटवारी, योगेश कुमार पटवारी, हरदीप पटवारी, नरेंद्र पटवारी, अनिल कादयान पटवारी, सुनील पटवारी, महेंद्र पटवारी, तेजपाल पटवारी, रामनिवास पटवारी, बबीता पटवारी, मनोज यादव पटवारी, अनिल कुमार पटवारी मौजूद रहे। उन्होंने 19 जनवरी तक धरना जारी रहने की घोषणा की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें