फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलेंगे राजनैतिक हालात, नाक रगडेंगे पार्टी छोडने वाले : अभय

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलेंगे राजनैतिक हालात, नाक रगडे़ंगे पार्टी छोड़ने वाले : अभय
विज्ञापन

झज्जर। हरियाणा विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा है कि राजनीति में हालात बदलते रहते हैं और 15 अप्रैल को चौ. ओमप्रकाश चौटाला के आने के बाद हालात पूरी तरह से बदल जाऐंगे। जिसके बाद पार्टी को छोड़ने वाले लोग गोडे़ ही नहीं पार्टी में शामिल होने के लिए नाक रगडे़ंगे। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला शनिवार को झज्जर में इंडियन नेशनल लोकदल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इनेलो नेता ने कहा कि जिस भी उम्मीदवार को उतारा जाएं उसे विजयी बनाकर ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज कराएं। उन्होंने दुष्यंत पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के हाथों में खेल रहे हैं और जो कांग्रेस व आप के साथ समझौते की बात कह रहे हैं वे एक सीट पर ही दांव लगाना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें