फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बादली। गांव लाडपुर मार्ग पर वीरवार देर शाम बाइक सवार पिता-पुत्र को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस दौरान वाहन से कुचल जाने के कारण पिता की दिल्ली के राव तुलाराम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका बेटा सचिन अभी भी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। जानकारी के अनुसार बादली के गांव लाडपुर निवासी राजबीर अपने बेटे सचिन के साथ बाइक पर सवार होकर निकला था। जब वह लाडपुर के पास ही बाईपास के नजदीक पहुंचा तो उसी दौरान सामने से तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। इससे पिता-पुत्र दोनों घायल हो गए। खून से लथपथ देख अज्ञात वाहन सवार भागने के चक्कर से पिता को रौंदता हुआ निकल गया। राहगीरों द्वारा दोनों को उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली स्थित राव तुलाराम अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। वहां उपचार के दौरान राजबीर की तो मौत हो गई, जबकि उसका बेटे सचिन की हालत अभी भी चिंताजनक है। मामले में बादली थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है। इस बारे में जांच अधिकारी संदीप कुमार का कहना है कि आरोपी वाहन चालक की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें