फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पार्षदों ने किया एसपी का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। नगर परिषद चेयरमैन संजय छपारिया की अगुवाई में पार्षदों ने जिले की पहली महिला पुलिस अधीक्षक स्मिति चौधरी का स्वागत किया। पार्षदों ने शहर की कानून व्यवस्था पर भी चर्चा की। पुलिस अधीक्षक ने नगर पार्षदों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी अपराध की सूरत में पुलिस को तुरंत सूचित करें। पुलिस तत्परता के साथ तुरंत कार्रवाई करेगी। पुलिस अधीक्षक ने बेहतर व अपराध मुक्त कानून व्यवस्था बनाने का आश्वासन भी दिया। पार्षद रविंद्र गुप्ता ने पूर्व पार्षद सुभाष स्वामी के बेटे पर हुए जानलेवा हमले बारे भी सख्त कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस अधीक्षक ने जल्द की कार्रवाई का भरोसा दिलवाया। इस अवसर पर पार्षद महेश गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि विरेंद्र चरखी, डॉ. संजीव मडिया, कुलदीप गांधी, मनोज वर्मा, रमेश लांबा, विनोद वाल्मीकि, सुभाष स्वामी, कृष्ण कुमार, सुधीर स्वामी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें