फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा लेने घर से निकली महिला 15 दिन बाद भी नहीं लौटी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बौंदकलां। गांव मिसरी से 15 दिन पहले दवाई लेने के लिए गई एक विवाहिता 15 दिन बाद भी घर नहीं लौटी। पुलिस ने महिला की सास की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव मिसरी निवासी विवाहिता की सास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पुत्रवधू 29 वर्ष की है। गत 17 नवंबर को वह दवाई लेने के लिए घर से निकली थी जो कि अब तक घर नहीं पहुंची है। उन्होंने अपने स्तर पर सभी रिश्तेदारियों में पता कर लिया है लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने इस संबंध में गुमशुदगी का केस दर्ज कर विवाहिता का सुराग लगाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें