फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवक में आई कमी, खरीद के 57 फीसदी गेहूं का हुआ उठान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
जिले की मंडियों में अब गेहूं की आवक काफी कम हो गई है। आलम ये है कि बुधवार को आठ मंडियों में से केवल एक मंडी में ही आवक दर्ज की गई। बेरी मंडी में 4500 एमटी गेहूं की आवक हुई, जिसे एजेंसियों के द्वारा खरीद लिया गया।
वहीं, सीएम दौरे के दौरान पड़ी फटकार के बाद उठान में भी तेजी लाई गई है। अब तक हुई खरीद का 57 फीसदी उठान हो चुका है। वहीं 27 से 29 तक मौसम परिवर्तन बताया जा रहा है। इस दौरान अगर खुले में गेहूं रहा तो फिर से बारिश में भीग सकता है। बारिश में गेहूं भीगा तो आढ़तियों व प्रदेश सरकार का काफी नुकसान होगा क्योंकि अब किसानों के खेतों से अधिकतर गेहूं मंडियों में आ चुका है।
विज्ञापन


मंडियों में अब तक आवक और उठान
मंडी आवक उठान
आसौदा 6001 2154
बहादुरगढ़ 6036 3504
बेरी 37246 23521
छारा 20255 10710
ढाकला 12895 7500
झज्जर 36979 25131
माजरा डी 29348 11921
मातनहेल 15743 9756
कुल 164503 94197

बेरी में सबसे अधिक खरीद
खरीद के मामले में बेरी मंडी अव्वल रही। जिला मुख्यालय की मंडी से भी 2600 क्विंटल अधिक गेहूं की खरीद बेरी मंडी में की गई है। वहीं उठान के मामले में आसौदा, छारा, बहादुरगढ़, माजरा डी पीछे चल रहे हैं। प्रतिशत के हिसाब से सबसे अधिक उठान झज्जर मंडी में ही हुआ है।
विज्ञापन


वर्जन
गेहूं उठान के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। ट्रांसपोर्टर से गाड़ियों की संख्या भी बढ़वाई गई है। मौसम खराब होने से पहले उनका उद्देश्य खुले में रखे गेहूं को गोदामों तक पहुंचाने का है।
- अशोक शर्मा, डीएफएसी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें