फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं लिफ्टिंग का कार्य शुरू, तीन दिनों में खरीदा गया 9

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
गेहूं की खरीद तो बहादुरगढ़ की अनाज मंडी में 2 अप्रैल सोमवार से शुरू हो गई थी। दो दिनों बाद बुधवार को गेहूं की लिफ्टिंग का कार्य शुरू हो गया है। तीन दिनों मेें मंडी में 9800 क्विंटल गेहूं की खरीद एजेंसियों द्वारा की गई। सप्ताह के तीन दिनों में जहां खाद्य आपूर्ति विभाग गेहूं की खरीद कर रहा है तो अन्य तीन दिनों में स्टेट वेयर हाउस द्वारा गेहूं की खरीद की जा रही है।
बहादुरगढ़ की अनाज मंडी में गेहूं की खरीद जोरशोर से चल रही है। सोमवार को जहां खाद्य आपूर्ति विभाग न 1980 क्विंटल गेहूं खरीदा था। वहीं, मंगलवार को वेयर हाउस ने 4780 क्विंटल गेहूं की खरीद की थी। बुधवार को 3100 क्विंटल गेहूं खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा खरीद गया है। बुधवार को गेहूं लिफ्टिंग का कार्य भी शुरू हो गया। पहले दिन 500 क्विंटल गेहूं का उठान किया गया।
विज्ञापन

तीन दिन वेयर हाउस तो तीन दिन फूड सप्लाई खरीद रहा है गेहूं
बहादुरगढ़ की अनाज मंडी में सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से गेहूं की खरीद की जा रही है। वहीं, मंगलवा, वीरवार व शनिवार को गेहूं की खरीद का कार्य स्टेट वेयर हाउस के जिम्मे है। ऐसे में बीते तीन दिनों में लगभग 9800 क्विंटल गेहूं की खरीद एजेंसियों द्वारा की जा चुकी है। वीरवार को स्टेट वेयर हाउस की ओर से गेहूं की खरीद होगी।
विज्ञापन

गेहूं से अट गई है मंडी
शहर की अनाज मंडी गेहूं से पूरी तरह अट गई है। अनाज मंडी में न केवल बनी फड़ गेहूं की बोरियों से पूरी तरह अटी हुई है बल्कि सड़क पर भी चारों तरफ गेहूं ही गेहूं नजर आ रहा है। लोगों के आने-जाने के लिए भी जगह नहीं बची है। किसान और व्यापारियों का कहना है कि अनाज मंडी गेहूं के हिसाब से छोटी पड़ गई है। आसपास के गांवों से किसान अपनी फसल को लेकर पहुंच गए है। किसानों का कहना है कि आने वाले दिनों में मंडी में भीड़ और बढ़ेगी। अब संबंधित विभाग के अधिकारियों को गेहूं के उठान कार्य में तेजी लानी चाहिए। ताकि खुले आसमान के नीचे पड़ा किसानों का सोना जल्द उठ सके और अन्य किसान भी अपनी फसल को लेकर यहां पहुंच सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें