फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तों की लगी है कतार भवानी के जयकारों से गूंजी धर्मनगरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेरी। चैत्र नवरात्र की अष्टमी ज्यों-ज्यों नजदीक आ रही है, बेरी की ओर जाने वाले मार्गों और कस्बे की गालियों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें दिखने लगी है। देश भर से लोग बेरी में मां भीमेश्वरी देवी की पूजा अर्चना कर आस्था के दीप जला रहे हैं। मां भीमेश्वरी के प्रति भक्तों की श्रद्धा देखते बनती है। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ से कस्बे में काफी रौनक बनी हुई है। आमतौर पर 7 बजे तक बंद होने वाला बेरी का बाजार 16 घंटे खुल रहा है। नवरात्रों में मेले के चलते कस्बे की सभी धर्मशालाओं में चहल-पहल हैं। वहीं सुबह 4 बजे से ही लंबी कतारें देखने को मिल रही है। प्रशासन की तरफ से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखे गए हैं। नवरात्र के चौथे दिन मंगलवार को मां भीमेश्वरी मंदिर में भक्तों की लगी है कतार भवानी के जयकारे गूंजते रहे।
माता भीमेश्वरी मंदिर के पुजारी पुरुषोत्तम ने बताया कि मां को सुबह साढ़े 4 बजे बाहर वाले मंदिर में लाया जाता है। जहां भक्तों ने मां की आरती में शरीक होकर अपनी हाजिरी लगाते है। धर्मनगरी में नौ दिन तक चलने वाले नवरात्रों के दौरान पूरे कस्बे के चारों तरफ चहल-पहल दिखाई देती है। दूर-दूर राज्यों व शहरों से भक्तजन माता के दर्शन करने के लिए मंदिर में आने शुरू हो गए है। मंदिर में हजारों की संख्या ने देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं ने आस्था विश्वास के साथ मां बेरी वाले के चरणों में माथा टेक मन्नत मांगी। श्रद्धालुओं ने माता की पूजा अर्चना की और प्रसाद वितरित किया। नवरात्रों के दौरान धर्मनगरी बेरी में मां भीमेश्वरी के दर्शनों के साथ-साथ नवविवाहित गठजोड़ों की जात लगाने तथा नवजात शिशुओं के मुंडन करवाने की परंपरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कर दी गई है। सप्तमी व अष्टमी के दिन मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। जिनकी व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस ने पूरी तरह से कमर कस ली है। वहीं दूसरी तरफ मेले में आने वाले हर वाहन की चेकिंग भी की जा रही है। वहीं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से हर श्रद्धालु पर नजर रखी जा रही है।
नरसिंह, बेरी थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें