फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 फरवरी को होगी किसान महापंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
27 फरवरी को होगी किसान महापंचायत
विज्ञापन

अमर उजालगा ब्यूरो
चरखी दादरी।
वर्तमान सरकार की ओर से चुनाव घोषणापत्र में वादा करने के बाद भी स्वामीनाथन आयोग रिपोर्ट लागू न करने के अलावा किसानों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। उल्टे सरकार ने बजट में किसानों को फसल का डेढ़ गुणा भाव दिया जाने की बात कहकर घाव पर नमक छिड़कने का काम किया है। किसानों से वादा खिलाफी के विरोध में अब जिले के गांव मौड़ी में 27 फरवरी को किसान महापंचायत बुलाई गई है। ये विचार संयोजक दलीप सिंह सांगवान ने सोमवार को हुक्म सिंह पार्क में संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल की बैठक में संगठन के सदस्यों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार की वादा खिलाफी पर एक मुहिम चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए मोर्चा के सदस्य किसान पंचायत में अधिक किसानों की उपस्थिति दर्ज करवाने के लिए गांव-गांव जाकर किसानों को निमंत्रण देंगे। इसके लिए कई टीमें बनाई गई हैं जो क्षेत्र के सभी गांवों में किसान पंचायत के बारे में ग्रामीणों को अवगत करवाएंगे। डॉ.दलीप सांगवान ने कहा कि जल्द ही सरकार की किसान विरोधी नीतियों की पोल खोलने का काम किया जाएगा। किसान पंचायत में मुख्य मुद्दा स्वामीनाथन आयोग रिपोर्ट लागू करवाने का रहेगा। इस मौके पर बलबीर सिंह बारवास, सत्यवान दूहन, मनोज मौड़ी, निहाल सिंह गोयत सहित प्रतिनिधिमंडल के सदस्य मौजूद थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें