फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक तरफ स्वच्छता मीटिंग, दूसरी तरफ स्वच्छता की धज्जियां उड़ा रहा था डंपिंग प्वाइंट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
क्षेत्र में स्वच्छता के दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। बुधवार को भी कुछ ऐसा ही नजर आया। एक तरफ जहां अधिकारियों की बैठक लेकर एसडीएम स्वच्छता पर जोर दे रहे थे तो दूसरी ओर बालोर रोड किनारे लगे गंदगी के ढे़र टाउन पार्क की हरियाली पर ग्रहण लगाने के साथ-साथ स्वच्छता मुहिम की धज्जियां उड़ा रहे थे। गंदगी की वजह से पार्क के आसपास वातावरण दूषित है, दुर्गंध से भी लोगों को परेशानी हो रही है। गंदगी के चलते पार्क में आने वाले लोगों की संख्या दिनों-दिन घटती जा रही है। लोगों ने प्रशासन से इस समस्या के समाधान की मांग की है।
पार्क बना तो लोगों को हुआ था लाभ
करीब चार साल पहले मेला ग्राउंड की भूमि पर हुडा की ओर से सुंदर पार्क बनाया गया। आसपास की कॉलोनी में कहीं भी कोई पार्क नहीं था तो इस टाउन पार्क के बनने के बाद यहां के लोगों को काफी खुशी हुई। मगर कुछ समय बाद ही यहां हालात बिगड़ गए। दरअसल, मेला ग्राउंड पर स्टेडियम व पार्क बनाने के बाद बालोर रोड के किनारे कुछ जमीन शेष रह गई। इस जमीन का इस्तेमाल नहीं हुआ तो यहां पर कूड़ा डाला जाने लगा। अब यह क्षेत्र डंपिंग स्टेशन गया है।
विज्ञापन

पार्क की सुंदरता देखें या गंदगी झेलें
बादली रोड निवासी पुनीत ने कहा कि हरियाली को बढ़ावा देने के लिए ही पार्क बनाए जाते हैं, मगर यहां बना डंपिंग प्वाइंट तो स्वच्छता मुहिम की ही धज्जियां उड़ा रहा है। लोग पार्क की सुंदरता देखें या फिर गदंगी झेलें। सचिन ने कहा कि अधिकारी भी इस ओर ध्यान नहीं देते। एक बार तो खुद तत्कालीन एसडीएम मनीषा शर्मा ने यहां का मुआयना किया था। तब तो यहां से गंदगी हटवा दी गई, मगर अब फिर वही हाल हो गए हैं। मोहित ने कहा कि गंदगी की वजह से पार्क में भी असहनीय दुर्गंध फैली रहती है। इसलिए पार्क में आने वालों की संख्या भी घटने लगी है।
विज्ञापन

देखकर अनदेखा कर गए अधिकारी
डंपिंग स्टेशन के साथ लगते बालोर रोड पर ही कुछ दूरी पर चलकर एसडीएम आफिस व लघु सचिवालय है। रोजाना यहीं से तमाम अधिकारी वहां जाते हैं। बुधवार को एसडीएम ने स्वच्छता विषय पर तमाम अधिकारियों व शिक्षण संस्थान प्रतिनिधियों की मीटिंग ली। उनसे स्वच्छता मैप एप डलवाई और स्वच्छता मुहिम पर जोर देने को प्रेरित किया। ये तमाम अधिकारीगण डंपिंग स्टेशन के पास से निकले, शायद किसी को पार्क के पास बने हालात दिखाई नहीं दिए।
एसडीएम जगनिवास से सीधी बात
सवाल : सर, आज आपने अधिकारियों की मीटिंग ली, उसमें क्या रहा?
जवाब : मीटिंग में स्वच्छता से जुड़े पहलुओं पर चर्चा हुई और शहर को स्वच्छ बनाने पर जोर दिया गया।
सवाल : टाउन पार्क के पास डंपिंग स्टेशन जैसे हालात हैं, क्या आपने वहां कभी देखा है?
जवाब : हां, गंदगी तो है लेकिन कमेटी वाले कूड़ा रोजाना उठवाते हैं।
सवाल : पार्क के बिलकुल साथ डंपिंग होना कितना सही है?
जवाब : सही तो नहीं है, लेकिन आसपास कहीं और जमीन है नहीं इसलिए परिषद कर्मचारियों ने यह प्वाइंट बनाया होगा।
सवाल : वहां गंदगी रहेगी तो पार्क का फायदा क्या?
जवाब : इस मामले में परिषद के अधिकारियों से बात की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें